Breaking News

तंबौर कस्बे के इंदिरानगर स्थित शिव मंदिर पर रामलला की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई

 

तंबौर सीतापुर। कस्बे में गुरुवार को अयोध्या के श्रीराम मन्दिर में रामलला की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ अखंड हिन्दू वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष रतना अवस्थी अखंड हिन्दू वाहिनी जिला अध्यक्ष शिखा मिश्रा की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई ।इस मौके पर बाजार स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान रामलला की आरती उतारी व अखंड रामनाम का जप भी किया । महिला मंडल द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ भजन कीर्तन किये गए ।इसके बाद भव्य शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से कस्बे के मंदिर मंदिर जाकर निकाली गई ।जिसमें सैकड़ों नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु एवं महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए चलते रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन अखंड हिन्दू वाहिनी एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के अलावा सभी वर्गों के लोग मौजूद रहे। डाक्टर बेचेलाल नाग,अजय पटेल , नंदराम यज्ञसेनी , दीपक यज्ञसैनी ,, विजय पटेल , ब्रजेश गुप्ता संदीप जीवन जयसवाल,श्यामू नाग, अनिल कुमार पटेल,मोहन पटेल,तीरथ,विनय नाग, सहित पुलिस बल तैनात रहा।

About NW-Editor

Check Also

भ्रष्टाचार जांच पर फिर टला भरोसा?

जिला विकास अधिकारी जांच करेंगे या तारीख़ पर तारीख़ देंगे, 12 फरवरी को होगा खुलासा! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *