Breaking News

देव दीपावली पर ओमघाट में आस्था का उत्सव, हजारों दीपों से रोशन हुआ गंगा तट

फतेहपुर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर ओमघाट में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान ओमघाट को हजारों दीपों की रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा घाट दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। गंगा भक्तों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी और दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की।

गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए इंजीनियर राजीव तिवारी, लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा, एडवोकेट विवेक मिश्रा एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य नरेंद्र गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर इंजीनियर राजीव तिवारी ने कहा कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा ने गंगा को प्रदूषणमुक्त रखने की अपील करते हुए कहा कि नदी में गंदगी न डालें और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

नरेंद्र गुप्ता एवं पत्रकार विवेक मिश्रा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने उपस्थित गंगा भक्तों को स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह, भारतीय सेवा के आशुतोष सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, बड़े सिंह कुशवाहा, राधेश्याम सिंह सेंगर, लक्ष्मी सिंह, मधु ओमर, पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा एवं आर्यन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब के योगदान को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संविधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *