नगर आयुक्त के निर्देश पर ज़ोन-6 में स्वच्छता की मुहिम तेज, वार्ड-99 में चला जन-जागरूकता अभियान

(राशिद हुसैन न्यूज़ वाणी)

लखनऊ नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के द्वारा जोन-6 मॉडल वार्ड की व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश के अनुसार जोन-6 एलएसए जोनल श्रीनिवास की अध्यक्षता में लगातार कई मॉडल वार्डो की व्यवस्था को लेकर सुधार किया जा रहा है। आज लखनऊ स्वच्छता अभियान की आईसी एव ऑपरेशन टीम द्वारा ज़ोन–6 के वार्ड-99 निवाज़गंज, पुराना नज़फ़ रोड (मॉडल वार्ड-आचार्य नरेंद्र देव-99) में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री विशुद्धानंद त्रिपाठी जी व एलएसए यूनिट इंचार्ज बिलाल सिद्दीकी द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे अपना कूड़ा केवल नगर निगम की अधिकृत कचरा संग्रहण गाड़ियों को ही दें और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। साथ ही, कूड़ा गाड़ी समय पर न आने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने हेतु नागरिकों को टोल-फ्री नंबर भी उपलब्ध कराए गए, ताकि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को आसानी से दर्ज करा सकें और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके जोन-6 एलएसए जोनल श्रीनिवासन के द्वारा सभी वार्डो को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। शहर की सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकी ज़ोन-6 हो नंबर वन बनाने व गंदगी मुक्त जोन बनाया जा सके।।

About NW-Editor

Check Also

अमायरा हॉस्पिटल में रोज़ा इफ्तार का आयोजन

  लखनऊ: माह-ए-रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा और रोज़ा इफ्तार का सिलसिला पूरे शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *