Breaking News

फतेहपुर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर होगी सुनवाई, 30 नवंबर को जिलाधिकारी करेंगे समाधान

फतेहपुर। भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 30 नवंबर को जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसमें पूर्व सैनिकों और दिवंगत सैनिकों के परिजनों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर 28 नवंबर तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर दें।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 30 नवंबर को कार्यालय से जारी परिचय पत्र के साथ संबंधित व्यक्ति को स्वयं उपस्थित होकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखनी होगी, ताकि उसके निस्तारण की कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा और आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा सैनिकों की अन्य शिकायतों को भी बैठक में रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय का मुद्दा उठा, सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और शासनादेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *