Breaking News

फतेहपुर में विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, यातायात नियमों की ली शपथ

फतेहपुर। यातायात माह नवंबर के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, पनी में यातायात जागरूकता चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने कहा कि आमजन और युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, कमलचंद वर्मा, समिति के सह सचिव शैलेन्द्र शरण सिंपल, आशीष मिश्रा, रवि गुप्ता, रौलिका शरण, उपासना शरण, जुबेरिया, खुशनुमा, प्रतिभा, अवधेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आयुर्वेदिक तेल की बिक्री पर उठे सवाल, फार्मेसी के खिलाफ जांच की मांग

फतेहपुर। जिले में आयुर्वेदिक तेल के कथित अवैध निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *