Breaking News

फतेहपुर में सपा कार्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब के योगदान को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों को नमन करते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सामाजिक गैरबराबरी और छुआछूत जैसी कुरीतियों को ध्यान में रखते हुए संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार एवं आदर्श प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ही भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य की आधारशिला है। इसकी मूल भावना और मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, दलजीत निषाद, शमीम अहमद, राम कृपाल सोनकर, राम नारायण निषाद, मनोज यादव, डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, डॉ. अमित पाल, कपिल यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सुनील उमराव, सुहैल खान हेमू, शनि लोधी, नवाब मलिक, अंकित पायलट, हिमांशु विश्वकर्मा, महेश पाल और मनोज लोधी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आयुर्वेदिक तेल की बिक्री पर उठे सवाल, फार्मेसी के खिलाफ जांच की मांग

फतेहपुर। जिले में आयुर्वेदिक तेल के कथित अवैध निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *