Breaking News

“बीजेपी में नया युग शुरू: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष… पीएम मोदी के इस बयान ने बढ़ाया नितिन नबीन का कद”

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। कुछ देर में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नबीन पीएम मोदी से मिले, मंदिर-गुरुद्वारा गए… देखें तस्वीरें

भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात की।
भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।

About NW-Editor

Check Also

असम चुनाव: भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी, हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से सातवीं बार मैदान में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *