Breaking News

भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल

लखीमपुर खीरी। ढखेरवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। ढखेरवा चौराहे के बहुचर्चित ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल की कार सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। यह दर्दनाक हादसा मल्लबेहड़ के निकट औघड़ बाबा मंदिर के पास हुआ। हादसे में व्यापारी रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार दूसरे ज्वेलर्स व्यापारी स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी और उनका पुत्र शिवांक भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
👉 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

About NW-Editor

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर खीरी पुलिस ने मनाया भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

लखीमपुर खीरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस की ओर से कैम्प कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *