Breaking News

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का आईटीआई कॉलेज दौरा, अधिकारियों में रही हलचल

लखीमपुर खीरी। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज आईटीआई कॉलेज लखीमपुर पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और पुलिस अधीक्षक (SP) सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
👉 कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों में मंत्री के आगमन को लेकर उत्सुकता बनी रही।

About NW-Editor

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर खीरी पुलिस ने मनाया भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

लखीमपुर खीरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खीरी पुलिस की ओर से कैम्प कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *