Breaking News

बैंकों की सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती, एसएसपी के निर्देशन में हुआ व्यापक निरीक्षण

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बुधवार को जनपद भर में स्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर के अंदर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता को परखा गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों व कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों एवं आमजन को सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस निरीक्षण अभियान से बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ब्यूरो संजीव शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *