Breaking News

मोटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

फतेहपुर। आचार्यकुल द्वारा कृष्ण बिहारी नगर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक श्री शिव महा रुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य प्रदीप तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके पश्चात वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक पूजन एवं विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, आचार्यकुल के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, अंजू तिवारी, मंजू मिश्रा, उर्मिला तिवारी, आचार्य रामनाथ द्विवेदी, महामंत्री बच्चा तिवारी, भाजपा नेता देवनारायण तिवारी, एडवोकेट राजेंद्र त्रिपाठी, संतोष तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रामगोपाल त्रिवेदी, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *