Breaking News

समाचार पत्र वितरक व ट्रांसजेंडर्स को दिए कंबल

– सभी ने रेडक्रास के कार्यों को सराहा
– समाचार पत्र वितरकों को कंबल देते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव ने समाचार पत्र वितरकों व ट्रांसजेंडर्स को कंबल वितरण किया। डॉ अनुराग ने प्रत्येक दिन प्रातः चार बजे सर्दी, गर्मी समेत हर ऋतु में हम सभी के पास समाचार पत्र पहुंचाने वाले 12 समाचार पत्र वितरकों व 10 ट्रांसजेंडर्स को इस भाव से वह भी समाज का हिस्सा हैं और वह अपने को अलग न समझें। डॉ अनुराग उनके साथ भी हर परिस्थिति में खड़े हैं। कुल 22 लोगों को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र एजेंसी धारक भीम सिंह, ट्रांसजेंडर्स प्रमुख इकबाल बाई किन्नर व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पारदर्शिता के साथ अंतिम छोर तक पहुंची योजनाएं: अजीत

– जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना को बताया उपलब्धि – प्रभारी मंत्री ने केन्द्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *