Breaking News

ट्रिपल आत्महत्या कांड में मृतकों के घर पंहुचा कांग्रेस का डेलिगेशन

– प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर दिया मदद का आश्वासन
– परिवारीजनों को ढाढंस बंधाता कांग्रेस का डेलिगेशन।
फतेहपुर। बीते दिनों चौफेरवा के श्रीवास्तव परिवार में आत्महत्या कर मां बेटे एवं चाचा द्वारा आत्महत्या कर जान देने वाले मृतक आश्रितों से मिलने आज प्रदेश कांग्रेस का डेलिगेशन उनके निवास पीरनपुर पहुंचा। डेलिगेशन से बात करते हुए मृतकों के पिता सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि आज से लगभग पांच वर्ष पहले कुछ पारिवारिक जरूरतों के कारण पकड़े गये अभियुक्तो से पांच लाख रुपए कर्ज लिया था जिसे उनके द्वारा पच्चीस लाख रुपए लिये गए जो सब कुछ बेंच कर दिया गया। इसके बावजूद और पैसे की मांग कर रहे थे एवं अभियुक्त राहुल द्वारा हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी जिससे डर कर बेटे, भाई व पत्नी ने आत्म हत्या कर लिया। वस्तु स्थिति की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर डेलिगेशन द्वारा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी व पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने हेतु सरकार से मांग करने का आश्वासन दिया। दूरभाष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से भी बात कराई। कांग्रेस डेलिगेशन में नामित सदस्यों में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, मनीष श्रीवास्तव प्रदेश वाइस चेयरमैन मीडिया, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश चेयरमैन सूचना का अधिकार विभाग, अमित राय, प्रदेश चेयरमैन शिक्षक प्रकोष्ठ, ई. देवी प्रकाश दुबे, पार्टी प्रवक्ता/मीडिया चेयरमैन, आदित्य श्रीवास्तव, चेयरमैन जिला बिधि प्रकोष्ठ, नदीम सक्सेना, सदस्य प्रदेश कांग्रेस, शेख एजाज अहमद जिला उपाध्यक्ष, कलीम उल्ला सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष, सलीम खान, आशीष गौड़, अमित श्रीवास्तव, शहर उपाध्यक्ष सभी ने घटना में गहरा दुख व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *