Breaking News

लखीमपुर खीरी में विकास की बड़ी सौगात, कृष्णा टॉकीज ओवरब्रिज को मिली मंजूरी

लखीमपुर खीरी। जिले के विकास को नई दिशा देते हुए कृष्णा टॉकीज ओवरब्रिज परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह उपलब्धि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के लगातार प्रयास और प्रभावशाली पैरवी का परिणाम मानी जा रही है। करीब 113.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के जरिए लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग पूरी होगी। ओवरब्रिज के निर्माण से संकटा देवी से लालपुर बैरियर तक फोरलेन सड़क का मार्ग प्रशस्त होगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयासों की खुलकर सराहना की है। यह परियोजना आने वाले समय में जिले के विकास और जनकल्याण का प्रतीक साबित होगी।

About NW-Editor

Check Also

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *