गाजीपुर 15 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, की अध्यक्षता में दिनांक 14.09.2026 दिन-सोमवार को रायफल क्लब सभागार, गाजीपुर में एकीकृत बागवानी विकास मिशिन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वार्षिक कार्ययोजना की बैठक जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में की गयी। समिति के समक्ष सर्वप्रथम जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उक्त योजनाओं में विगत वर्ष में पूर्ण कराये गये कार्यों का विवरण तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष मंे प्राप्त लक्ष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशिन योजनान्तर्गत जनपद को नवीन उद्यान रोपण में 48.0 हे0, शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में 15.0 हे0, पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में 09.0 हे0, मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम (प्याज व लहसुन) में 150.0 हे0, 100 बॉक्स मौनपालन, 2000 रनिंग मी0 घेराबन्दी, 70 यूनिट इको लाईट ट्रैप तथा मचान कार्यक्रम हेतु 15.0 हे0 का लक्ष्य प्राप्त है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत जनपद को 14.0 हे0 में बागवानी (फल क्षेत्र विस्तार), 60.0 हे0 शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार (प्याज) 20.0 हे0, पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में 21.0 हे0, मचान कार्यक्रम 5.0 हे0, 4000 रनिंग मी0 घेराबन्दी, 150 बॉक्स मौनपालन, एच0डी0पी0ई0 वर्मी बेड 5 यूनिट तथा इको लाईट ट्रैप 5 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त है, जिसका क्रियान्वयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। उक्त दोनों योजनाओं में किसी भी लाभार्थियों की पुनरावृत्ति नही की जायेगी तथा औद्यानिक योजनाओं का लाभ लेने वाले समस्त कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर पी0डी0एम0सी0 योजना से भी लाभान्वित किया जाए। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना का लाभ जनपद के कुल विकासखण्डों का 25प्रतिशत अधिकतम 04 विकासखण्ड यथा-मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, रेवतीपुर एवं सदर में दिया जायेगा तथा शेष विकासखण्डों में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ दिया जायेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप सिंचाई कार्यक्रम में 602.0 हे0, मिनी स्प्रिंकलर 192.0 हे0, माइक्रो स्पिं्रकलर 80.0 हे0, पोर्टबल स्प्रिंकलर 704.0 हे0 तथा रेनगन स्प्रिंकलर का 185.0 हे0 का भौतिक लक्ष्य प्राप्त है। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि योजनान्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए निदेशालय द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार ससमय पूर्ति करना सुनिश्चित करें।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद सिंह, डा0 ओमकार सिंह, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0कॉलेज, गाजीपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य महेश सिंह तथा समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्रगतिशील कृषकों अनूप राय, विजयानन्द राय एवं वीरेन्द्र कुमार राय की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न की गयी।

News Wani