Breaking News

सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष बने सक्षम

– फूल-माला पहनाकर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
– निर्विरोध अध्यख सक्षम का मुंह मीठा कराते समर्थक।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा गोपालनगर के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया गया। जिसमें सक्षम गुप्ता ने अपना नामांकन किया। प्रस्तावक प्रकाश चन्द्र गुप्ता एवं अनुमोदक दिनेश तिवारी खलीफा रहे। अध्यक्ष पद हेतु अन्य नामांकन न होने के कारण चुनाव अधिकारी रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने सक्षम गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। सहयोग के रूप मे शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। शासन द्वारा पूरे जनपद के चुनाव प्रभारी व जिला को आपरेटिव बैंक अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित व चुनाव प्रभारी नीरज सिंह की उपस्थिति मे चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेश सिंह परमार, रामबाबू अग्रहरि, पप्पू सिंह, महेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, सत्यम बाजपेई, प्रवीण मिश्रा, विनोद गुप्ता, बाबूराम बाल्मीकि, अभिषेक तिवारी, गौरव गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सत्यम तिवारी, गुड्डु लोधी, चंद्रभान पासवान, विमल गुप्ता, सचिन मौर्य सहित सैंकड़ो लोगों ने अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

About NW-Editor

Check Also

मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी का आया मेल

– पुलिस में मचा हड़कंप; सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला – मुख्य डाकघर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *