Breaking News

“अभिभाषण के बीच उठा कानून का मुद्दा, विपक्ष ने सदन में लगाए ‘कानून वापस लो’ के नारे”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं। उनके अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र का शुभारंभ हो गया है। परंपरा के अनुसार, संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत की जाती है। राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिना रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया है।

जी राम जी का जिक्र आते ही विपक्ष का हंगामा

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बजट सत्र के दौरान चर्चा के विषयों पर गहन मंथन हुआ। विपक्ष ने मनरेगा की जगह आए वीबी जी राम जी कानून पर चर्चा की मांग की, जिसे सत्ता पक्ष ने ठुकरा दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में जब जी राम जी का जिक्र किया, तब विपक्षी सांसदों ने थोड़ी देर हंगामा किया तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने मेजें थपथपाकर समर्थन जताया।

गुरुवार को पेश होगा देश का आर्थिक सर्वेक्षण

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा। इस वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी, गुरुवार को पेश किया जाना है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की तमाम आर्थिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की दृष्टि पर विस्तार से जानकारी दी जाती है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट विशेषज्ञों की एक लंबी-चौड़ी टीम तैयार करती है।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *