Breaking News

अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह को दी श्रद्धांजलि

– क्षत्रिय महासभा ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आहवान
– अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि देते लोग।
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जनपद के महान क्रांतिकारी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सदर उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी रवींद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अतिथियों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पालिका सभासद शादाब अहमद, शहजाद अनवर, मो. आमिर, मो. साबिर के साथ अधिवक्ता अनिल सिंह इनकम टैक्स, वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह, खाद्य निरीक्षक एआर चंद्राकर, मो. हबीब, दिलशाद अली और संजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीगणों सहित शहर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *