अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक युवक को नमाज पढ़ने की कोशिश में हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी युवक कश्मीर का है. सूत्रों ने बताया कि युवक राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास कर रहा था. सूत्रों के अनुसार नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद वो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा. मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए शख्स से खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. बताया जा रहा था कि आरोपी शख्स ने दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने की कोशिश की है. हालांकि, अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था, तभी कुछ श्रद्धालुओं की उसपर नजर गई. इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया.

News Wani