Breaking News

अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप, एसपी से मिले पीड़ित

– दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग
– एसपी को शिकायती पत्र देने जाते पीड़ित।
फतेहपुर। शहर के लोधीगंज स्थित एक हास्पिटल संचालक पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किये जाने की मांग की। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में रामौतार पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम बर्रा बगहा रूद्दातारा मजरे सरकण्डी थाना असोथर ने बताया कि उसके भाई बुधराज का 06 जनवरी को दुर्घटना में पैर टूट गया था। जिसका उपचार व आपरेशन सात जनवरी को लोधीगंज स्थित न्यू अलकबीर हास्पिटल में हुआ था। उपचार के पश्चात 13 जनवरी को उसके भाई को डिस्चार्ज कर दिया। जांच हेतु 19 जनवरी को डाक्टर ने बुलाया। जब वह अपने भाई को हास्पिटल लाया तब वह स्वस्थ था। डाक्टर व स्टाफ उसे ओटी ले गए जहां कुछ देर बाद डाक्टरों ने बताया कि भाई की स्थिति गंभीर है। उसको तुरन्त ले जाओ। स्टाफ ने जबरन भाई को एंबुलेंस में बैठाकर कानपुर भेज दिया। उसे विश्वास है कि भाई की मृत्यु हास्पिटल के अंदर ही हो गई थी। जब डाक्टरों ने उसको बिना बताए आक्सीजन लगाकर एंबुलेंस में लेटा दिया। बताया कि 19 जनवरी को रात में ही घटना की सूचना व प्रार्थना पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया था लेकिन आज तक दोषी हास्पिटल के डाक्टर व स्टाफ के विरूद्ध न तो कोई रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई। पीड़ित ने मांग किया कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किए जाने की मांग की।

About NW-Editor

Check Also

मर्यादा का महासागर और त्याग का शिखर है ‘भरत चरित’: श्रीराम कथा में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

फतेहपुर: ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के पावन अवसर पर मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *