Breaking News

आचार्यकुलम के पंजीकरण संयोजक बने प्रदीप गर्ग

– पांच फरवरी तक पंजीकरण सूची उपलब्ध कराने के निर्देश
– आचार्यकुलम की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
फतेहपुर। आचार्यकुलम की बैठक बांके बिहारी मंदिर में आचार्य श्रीकांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चर्चा करते हुए प्रदीप गर्ग को कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया। सभी आचार्यों को पंजीकरण हेतु निर्देशित किया गया। पांच फरवरी तक समस्त पंजीकरण की सूची आचार्यकुलम कार्यालय में उपलब्ध करा दें। इसके बाद कोई पंजीकरण नहीं किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए आचार्यकुलम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विनोद शुक्ला ने समस्त आचार्यों को कार्यक्रम हेतु उनका पंजीयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बटुकों को दिए जाने वाले सम्मान संतोष तिवारी ने वितरण किया जाएगा। उपनयन संस्कार हेतु पंजीकरण के पश्चात अपना टोकन अवश्य प्राप्त कर लें। उपनयन पक्ष समस्त सामग्री सभी आचार्यगण अपने-अपने वेदिका में संग्रहित करके समाजसेवी संतोष तिवारी को जमा करेंगे। इसके पश्चात सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करके अपने-अपने घर जाएंगे। बैठक में प्रदीप गर्ग, महेश द्विवेदी, सुशील मिश्रा, कालीशंकर श्रीवास्तव, विष्णु दत्त शुक्ला, सुनील कुमार अग्निहोत्री, आशीष त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, अशोक बाजपेई, पंकज त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *