Breaking News

प्राथमिक विद्यालय में किया कन्या पूजन

– रेडक्रास चेयरमैन ने कन्याओं को बांटे उपहार
– कन्या पूजन करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वर्षा श्रीवास्तव व दीपिका श्रीवास्तव ने सभी कन्याओं को तिलक लगाया, तत्पश्चात सभी को कॉपी, पेन, रुमाल, खाद्य सामग्री, दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। सभी बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश रहे। जय माता दी का जयकारा लगा रहे थे। सभी बच्चों को आज से प्रारंभ होने वाले भारतीय नववर्ष के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्रप्रभा, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *