Breaking News

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति।
फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के अवसर पर युवा विकास समिति द्वारा गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को घोंसले वितरित कर पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा ने पूर्व विधायक करण सिंह पटेल को घोंसला भेंट कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौरैया पक्षी की घटती संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है, जो मानव जीवन के लिए भी चिंता का विषय है।उन्होंने बताया कि आधुनिकीकरण और शहरीकरण के चलते कच्चे मकानों और पेड़ों की संख्या में कमी आई है, जिससे गौरैया के प्राकृतिक आवास समाप्त होते जा रहे हैं। यही कारण है कि अब घर-आंगन में चिड़ियों की चहचहाहट कम होती जा रही है। समिति के अनुसार, अब तक लगभग दो सौ घोंसलों का वितरण किया जा चुका है और लोगों को गौरैया सहित अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस पहल से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। गौरैया दिवस का मुख्य उद्देश्य इस पक्षी को विलुप्त होने से बचाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

About NW-Editor

Check Also

शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना – बस को हरी झण्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *