Breaking News

आज तहसील शिकोहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन

 

फ़िरोज़ाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में कल दिन शनिवार को तहसील शिकोहाबाद में प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे।
इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा, जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

About NW-Editor

Check Also

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां वार्षिक उत्सव

फिरोजाबाद । आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 15वां वार्षिकोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *