Breaking News

अमेजिंग वर्ल्ड सिरसागंज में अश्वनी जैन का हुआ अमेजिंग सम्मान

 

सिरसागंज:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनका सम्मान समारोह अमेजिंग वर्ल्ड, सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक अंशुल खंडेलवाल एवं प्रधानाचार्या सुश्री ललिता वशिष्ठ के संयोजन में किया गया। अंशुल खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि अश्वनी कुमार जैन का राज्य अध्यापक पुरस्कार में चयन नगर के लिए गौरव का पल है।उनको यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।
ललिता वशिष्ठ ने बताया कि अश्वनी जैन को इस पुरस्कार में चयन होना जनपद फिरोजाबाद के लिए गौरव का विषय है । वे विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। अश्वनी कुमार जैन ने विद्यालय संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल, निदेशक अंशुल खंडेलवाल, एकेडमिक निदेशक डॉ रुचि खंडेलवाल, प्रधानाचार्या सुश्री ललिता वशिष्ठ के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि काम ही पहचान है, उनका प्रयास सदैव यह रहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक और सृजनात्मक अनुभव मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने के साथ धैर्यवान बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुँजन चतुर्वेदी, शिवानी, गणेश गुप्ता, जवाहरलाल, रहिसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां वार्षिक उत्सव

फिरोजाबाद । आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 15वां वार्षिकोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *