Breaking News

दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय की छात्राओं का नशामुक्त भारत का संकल्प, रैली और मानव श्रृंखला से दिया जागरूकता का संदेश

​फिरोजाबाद । युवाओं को नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्त व सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सुहागनगरी के प्रतिष्ठित दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय के एनसीसी (NCC), रोवर्स-रेंजर्स तथा एनएसएस (NSS) तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान और प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा के कुशल मार्गनिर्देशन में भारत सरकार के महत्त्वाकांक्षी “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया और जीवन भर नशा न करने व समाज को इसके खिलाफ जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई। तथा, महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें गूंजते प्रेरक नारों ने आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट किया। इसके साथ ही छात्राओं ने एकजुट होकर विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) का निर्माण कर नशामुक्त भारत का संदेश बुलंद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री के प्रेरणादाई संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी ने उनके इस आह्वान पर अमल करने का संकल्प लिया कि युवा नशे की लत से दूर रहकर अपनी अपार ऊर्जा, कौशल और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाएं।

प्रतियोगिता के उत्कृष्ट पोस्टरों का मूल्यांकन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें, कॉरपोरल छवि पोरवाल ने प्रथम स्थान, गौरी गुप्ता ने द्वितीय स्थान, शालिनी शर्मा ने तृतीय स्थान और सान्या गोस्वामी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

​इस वृहद आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से महाविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.सरिता रानी, एन.सी.सी. प्रतिनिधि साक्षी मिश्रा, शंभू दयाल, अमित एवं पंकज का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा और कार्यक्रम में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ सहभागिता की और अंत में नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अटूट संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

अभी कुशवाहा ने रचा इतिहास: एक हाथ से लगातार 7 छक्के जड़ बनाया नेशनल रिकॉर्ड

​फिरोजाबाद । बिहार के हाजीपुर में आयोजित अंडर-21 नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप (महिला व पुरुष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *