बारा (गाजीपुर)बारा गांव के द्वारकाधीश मंदिर में मंगलवार शाम को श्रीकृष्ण बरही का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया था।
कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-पाठ और आरती की गई। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम था, जिसमें कई लोगों ने प्रसाद लिया।
बिरहा गायक व्यास बिहारी लाल और बचाई बाबा ने बिरहा और सोहर गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों और लोक परंपराओं को गीतों के जरिए बताया।
बिरहा और लोकगीतों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आसपास के गांवों से भी कई ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। द्वारिकाधीश परिसर में देर तक रौनक बनी रही।
आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण बरही हर साल श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं। समाज सेवी दिनेश चौरसिया ने जानकारी दी कि यह आयोजन क्षेत्र में हर साल होता है, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पुत्र रितेश सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। डॉ बुद्धनारायण उपाध्याय ( विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद गांधीपुरी काशी प्रांत) और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी पण्डित शैलेन्द्र उपाध्याय उर्फ गोलू बाबा ने मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।देर रात तक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का आना-जाना लगा रहा इस मौके पर भावी प्रधान प्रत्याशी अलमास खान के प्रतिनिधि उमैर खान, नमरोज खान, तौकीर खान, पंकज चौरसिया, शब्बू खान मास्टर सूबेदार मेजर जवाहिर लाल सहित अन्य लोग इलाके के कई लोग उपस्थित थे।
News Wani
