Breaking News

फतेहपुर में तख्त पर सो रहे मासूम को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन बहनों का था इकलौता भाई

अमौली, फतेहपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के बिजौली गांव में मंगलवार रात सर्पदंश से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिजौली निवासी स्वर्गीय प्रदीप रावत का पुत्र ईशू कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। ठंड लगने पर वह उठकर घर के अंदर तख्त पर जाकर लेट गया। इसी दौरान तख्त पर मौजूद सांप ने उसे डस लिया।

कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईशू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले उसके पिता प्रदीप रावत ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ईशू तीन बहनों के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां और तीनों बहनों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

खागा में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार मिश्र का हुआ सम्मान, शिक्षकों ने जताया गर्व

खागा, फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *