एक्टर-पॉलिटिशन विजय थलापति सोमवार को करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में CBI के सामने पेश हुए। वे सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर से CBI हेडकॉर्टर पहुंचे। विजय को एजेंसी की एंटी-करप्शन यूनिट की जांच टीम के सामने ले जाया गया। दरअसल, पिछले साल 27 सितंबर को करूर जिले के विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली के दौरान हुई थी। इस घटना में 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। विजय चेन्नई से चार्टर्ड फ्लाइट से सुबह 7 बजे नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ TVK के सहयोगी आधारव अर्जुन भी मौजूद थे।

CBI पूछताछ के 5 बड़े पॉइंट्स…
- CBI ने करूर कार्यक्रम में 7 घंटे की देरी को लेकर पूछताछ की। एजेंसी जानना चाहती है कि तय समय और विजय के मौके पर पहुंचने के समय में इतना अंतर क्यों हुआ और क्या इसी वजह से भीड़ बेकाबू हुई।
- पूछताछ में यह सवाल भी उठा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ पर्याप्त तालमेल किया था या नहीं। जांच में सामने आया है कि भीड़ 10 हजार के अनुमान से बढ़कर करीब 30 हजार तक पहुंच गई थी।
- CBI ने कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। एजेंसी ने यह भी पूछा कि करूर में कार्यक्रम करने का फैसला किस स्तर पर लिया गया, आयोजन की योजना किसने बनाई और इसकी जानकारी विजय को कब दी गई।
- एजेंसी यह जांच कर रही है कि कार्यक्रम से पहले कोई जोखिम आकलन किया गया था या नहीं। साथ ही यह भी पूछा गया कि भीड़ के लिए पीने के पानी, प्रवेश-निकास के रास्तों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया था या नहीं।
- CBI ने यह भी पूछा कि विजय को भगदड़ की जानकारी कब मिली, इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाए और कार्यक्रम स्थल पर उनके आने-जाने का पूरा समय क्या था। पूछताछ में कार्यक्रम के दौरान उनके प्रचार वाहन की आवाजाही को लेकर भी सवाल किए गए।
अब समझे पूरा मामला क्या है
यह घटना सितंबर 2025 में तमिलनाडु के करूर जिले में TVK के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ मच गई थी। हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दिसंबर में तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में काउंटर हलफनामा दाखिल कर CBI जांच के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। TVK ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि सरकार की याचिका में ठोस तथ्य नहीं हैं। कई आरोप भ्रामक हैं। पार्टी ने यह भी कहा था कि इससे चल रही जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के काम में बाधा आ सकती है।
भगदड़ की दो तस्वीरें


6 जनवरी: CBI ने समन भेजा
विजय थलापति को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने करूर भगदड़ मामले में 12 जनवरी को पेश होने के लिए समन भेजा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले के संबंध में तमिलगा वेट्री कजगम के कई पदाधिकारियों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने अब इस मामले के संबंध में विजय को तलब करने का फैसला किया है, जिसके बाद वह इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर विचार कर सकती है।
News Wani
