Breaking News

कर्नाटक से बड़ा विवाद: हिरासत में BJP महिला कार्यकर्ता से कथित मारपीट, कपड़े फाड़ने का दावा

कर्नाटक के हुब्बली शहर में मंगलवार को पुलिस हिरासत के दौरान एक भाजपा महिला कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आया। महिला ने कपड़े फाड़े जाने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया गया था। घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला कार्यकर्ता को बस के अंदर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से घिरा देखा जा सकता है। आरोप है कि हिरासत के दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और विरोध किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए।

3 तस्वीरों में घटनाक्रम देखिए ​​​​

महिला को हिरासत मे लेने के दौरान पुरुष पुलिसकर्मी ने भी उसे पकड़ रखा था।
महिला को हिरासत मे लेने के दौरान पुरुष पुलिसकर्मी ने भी उसे पकड़ रखा था।
बस में हिरासत के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बस में हिरासत के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आरोप है कि महिला को कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया गया।
आरोप है कि महिला को कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया गया।

​​​कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर हिरासत में लिया

महिला को कांग्रेस की पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंटला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था। यह शिकायत केशवापुर राणा इलाके में मतदाता सूची संशोधन से जुड़े विवाद को लेकर दर्ज कराई गई थी। मतदाता सूची संशोधन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी विवाद हुआ था। आरोप लगाया गया था कि महिला कार्यकर्ता ने कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटाने में अधिकारियों की मदद की थी। महिला कार्यकर्ता ने मतदाता सूची से नाम हटाने में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। इसी मुद्दे को लेकर पहले कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुई थीं।

विरोध करने पर काउंटर केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि हिरासत के दौरान महिला ने विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज की।

पहले कांग्रेस में थी, हाल ही में भाजपा में हुई शामिल

जानकारी के मुताबिक, जिस महिला के साथ मारपीट हुई है। वह पहले कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी। इसको लेकर भी दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

About NW-Editor

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर पर IAF का बड़ा खुलासा: किराना हिल्स हमले की सच्चाई VIDEO में आई सामने

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत को दर्शाने वाले नए वीडियो ने इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *