Breaking News

पहाड़पुर में किसान मोर्चा की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाईं विकास और किसानों से जुड़ी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए पार्टी संगठन के स्तर पर प्रभावी पहल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह परिहार मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह (मास्टर साहब), उदय सिंह, कहवाह, आशीष सिंह, राजेंद्र पाल और समाजसेवी विनय निषाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं, क्षेत्रीय विकास और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं को पार्टी संगठन के माध्यम से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह परिहार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना किसान मोर्चा की प्राथमिकता है। चौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जा सके।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

28 करोड़ की नौबस्ता सड़क पर निर्माण की सुस्त रफ्तार, धूल के गुबार से राहगीरों का सफर मुश्किल

खागा, फतेहपुर। करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी बनने वाली नौबस्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *