Breaking News

फतेहपुर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर लगेगी प्रशासन की चौपाल, 30 नवंबर को डीएम करेंगे सुनवाई

फतेहपुर। भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिक, दिवंगत सैनिकों के आश्रित और युद्ध वीरांगनाएं अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर 28 नवंबर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करा दें।

संबंधित आवेदकों को 30 नवंबर को कार्यालय से जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित होना होगा, ताकि वे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकें और उनका निस्तारण कराया जा सके।

बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा और आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याओं के साथ अन्य शिकायतों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है।

About NW-Editor

Check Also

संविधान के आदर्शों और नागरिक अधिकारों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन, ऑनलाइन परिचर्चा में जुटे विधि क्षेत्र के जानकार

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता और संवैधानिक चेतना को बढ़ावा देने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *