Breaking News

बंगाल रुझानों में भाजपा की बढ़त, 190 के पार सीटें; कई इलाकों में तनाव, ममता आवास के बाहर नारेबाजी तेज

बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ तो जमुरिया में आगजनी की गई। कूच बिहार में सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, 117 सीटें बढ़ती दिख रहीं

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 117 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

भाजपा कार्यकताओं के जश्न की 3 तस्वीरें…

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर में बैंड बाजा के साथ जश्न मनाया जा रहा है।
  दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर में बैंड बाजा के साथ जश्न मनाया जा रहा है।
कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता कमल का फूल लेकर पहुंचा और मिठाई बांटी।
कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता कमल का फूल लेकर पहुंचा और मिठाई बांटी।

About NW-Editor

Check Also

Women’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का ऐलान, पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत

12 जून 2026 से शुरू होने वाले विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए बीसीसीआई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *