Breaking News

बांदा में युवक की हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सांगा और डंडा भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

विवाद के दौरान युवक की हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात ग्राम चौसड़ में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सांगे व डंडे से युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर बिसंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गांव से ही गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 29 नवंबर को बिसंडा पुलिस ने ग्राम चौसड़ निवासी राजकरन पुत्र ननकू और उसके बेटे नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया सांगा और डंडा बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में बिसंडा थाना प्रभारी अजीत कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक श्यामबहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल मुजीब अहमद शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

नरैनी के नौगवां में पशु आरोग्य मेला आयोजित, अन्ना प्रथा मिटाने और गौ-संरक्षण पर जोर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो नरैनी, बांदा। नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत नौगवां में रविवार को पशुपालन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *