काशी में मणिकर्णिका घाट को लेकर बवाल को लेकर सीएम योगी शनिवार को कांग्रेस पर जमकर भड़के। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़े जाने के आरोपों पर कहा- काशी को बदनाम करने की साजिश हुई, इसलिए मुझे खुद आना पड़ा है। साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए।
सीएम ने कहा- मंदिर तोड़े गए हैं, इससे ज्यादा बड़ा झूठ नहीं हो सकता है। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है, जब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा, तब प्रतिमा नई तरह से दिखेगी। कांग्रेस मंदिर तोड़ने के AI वीडियो से जनता को गुमराह कर रही है, यह अपराध है।
सीएम ने कहा- अहिल्याबाई का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। इनके नेताओं की टिप्पणी पर हंसी और दया आती है। ये वैसा ही है, जैसे 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। मैं AI से तस्वीर बनाने वालों को चेतावनी देता हूं, इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

News Wani
