Breaking News

मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन

– कांग्रेसियों ने बच्चों संग काटा केक
– मलिन बस्ती में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।
फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन जिले में सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की मलिन बस्तियों में पहुंचकर गरीबों, मजदूरों और किसानों से मुलाकात की और उनके बीच जन्मदिन का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मोहसिन खान ने बच्चों के साथ केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाई और उपहार भी वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता मोहसिन खान ने कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाती रही हैं। उनका जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच मनाकर कांग्रेस पार्टी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और बस्ती के लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका गांधी के संघर्ष, जनसेवा और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

ईद के पर्व को लेकर जिले की पुलिस सतर्क

– कई थाना क्षेत्रों के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया पैदल मार्च – मिश्रित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *