संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
मुंब्रा : मुंब्रा पुलिस की एनडीपीएस टीम ने नशे के कारोबार पर एक बार फिर बड़ी चोट करते हुए करीब 6 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुंब्रा पुलिस ने 7 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसकी शहरभर में सराहना हुई थी।
आज 27 जनवरी 2026 को एनडीपीएस टीम ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई से साफ है कि मुंब्रा में नशा माफिया का नेटवर्क लगातार कमजोर पड़ रहा है।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार नशे के खिलाफ जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार नागरिकों की पहल अभी भी अपेक्षित स्तर तक प्रभावी नहीं हो पाई है। मुंब्रा पुलिस अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रही है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने साफ शब्दों में कहा—
“मुंब्रा में नशे का कारोबार करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।”

News Wani