शिकोहाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में डी आर इंटर कॉलेज माधौगंज, शिकोहाबाद में राष्ट्रीय गणित दिवस के जनपद स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, फिरोजाबाद, राजीव गुप्ता, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, शिकोहाबाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, ओम प्रकाश यादव एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों, पोस्टरो का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विजय प्रताप सिंह ने गणित के जादूगर देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते हुए सभी बाल वैज्ञानिकों के गणित के मॉडलों एवं पोस्टरों की सराहना करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। राजीव गुप्ता ने जनपद के सभी बाल वैज्ञानिकों के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की की। कृष्ण मोहन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही व्याख्यानकर्ता इंजीनियर अभिषेक एवं सौरव प्रकाश द्वारा देश के महान गणतिज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के कार्यो एवं गणित विषय पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 270 विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें कोणों के प्रकार, थ्री डी नेट शेप, ग्राफ इन्वर्स, ट्रिग्नोमेट्री पार्क, वर्ग विधि,वर्ग प्रमेय, इंटरसेक्शन ऑफ सेट, एल सी एम, नंबर सिस्टम, लाइन्स एंड एंगल्स आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने गणित पर विभिन्न आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन दीपक ओहरी, संजय शर्मा और दिनेश चाहर ने किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान नैतिक, द्वितीय स्थान हिमांशी एवं तृतीय स्थान रिषभ और रियांशु ने प्राप्त किया। गणित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी, द्वितीय स्थान स्वेता एवं तृतीय स्थान अभय भारती और अनमोल ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया। सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गौरव प्रकाश, दुन्द्रसेन यादव, शुभांकर यादव, अंकुश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, भगेन्द्र सिंह, प्रेमस्वरूप, अभय पचौरी, श्रीमती कीर्ति तेनगुरिया, अनीता यादव, हरगिन्द्र एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
News Wani
