Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने फिर बांटे कंबल

– भीषण ठण्ड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे
– जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। बढ़ती शीतलहर व सर्दी के प्रकोप से किसी को कोई परेशानी न हो इस भाव से पूर्व वर्षों की भांति पुनः रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया। डॉ अनुराग ने अंबेडकरनगर देवीगंज के 5, झाऊपुर के 5, राधानगर पूर्वी के 6, शिवनगर कालोनी राधानगर पश्चिमी के 6, सथरियांव के 6 कुल 28 कंबल वितरित किए गए। डॉ अनुराग ने बताया कि अभी अन्य वार्डों में भी चिन्हित कर कंबल प्रदान किए जाएंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। सभी ने रेडक्रास के कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *