Breaking News

रेवमा में व्यापार मंडल की नई टीम गठित, सानू सिंह को मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संगठन विस्तार अभियान के तहत सोमवार को रेवमा में 11 सदस्यीय व्यापार मंडल कमेटी का गठन किया गया। रेवमा चौराहा स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नई कार्यकारिणी में डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को संरक्षक, सानू सिंह को नगर अध्यक्ष, आदित्य कुमार को महामंत्री, लकी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, युवराज सिंह को प्रवक्ता और रमाकांत गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं दुर्विजय सिंह एवं विकास सक्सेना को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सोनी को संगठन मंत्री तथा अंगद कुमार एवं सुरेश साहू को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत एडवोकेट ने व्यापारियों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अंगद सिंह चंदेल ने किया।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सानू सिंह ने कहा कि आगामी बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय व्यापारियों को भी संगठन में जिम्मेदारी देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर हरिश्चंद्र सिंह, श्याम जी, अभिषेक गुप्ता, अमृत सिंह, अतुल सोनी, राम निरंजन गुप्ता, रामाराव, ऋषभ लोधी, राजेश द्विवेदी, राजबहादुर सिंह, दयाशंकर कश्यप, पंकज शिवहरे, आशीष शिवहरे, प्रदीप कुमार, रामकुमार, रामचंद्र गुप्ता, हरिओम, वीरेंद्र पाल, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, अमन सोनी, मुकेश कुमार, शुभम कुमार, पूनम देवी, साधना देवी, मो. इसराइल, उमेश, हिमांशु, सरजीत, योगेंद्र, अनिल सिंह, नीरज कुमार और संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

नौबस्ता गंगा घाट पर आस्था का सैलाब, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का नौबस्ता गंगा घाट सावन माह में आस्था का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *