श्रद्धांजलि देकर महात्मा टिकैत की मनाई पुण्यतिथि

– पदचिन्हों पर चलकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प
– महात्मा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते भाकियू के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नहर कालोनी प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टिकैत जी के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने महात्मा टिकैत जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके पद चिन्हों पर चलकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि महेन्द्र सिंह टिकैत ने अपने जीवनकाल में किसानों के हक की लड़ाई खुलकर लड़ी। तमाम आंदोलन किए और किसानों को उनका हक दिलाने का काम किया। उन्होने कहा कि आज उनके नाम पर लोग किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल, मण्डल महासचिव देवनारायण पटेल, जितेन्द्र पटेल, दिनेश शुक्ला, छोटेलाल सोनकर, यूसुफ तबरेज, कप्तान सिंह, विवेक सिंह, सुरेश पटेल, गंगा प्रसाद, बच्चीलाल फौजी आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

दो और अभियुक्तों को खागा पुलिस ने दबोचा

– जमीनी विवाद में पीट-पीटकर युवक की हुई थी हत्या – पुलिस टीम की गिरफ्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *