Breaking News

वार्षिक कार्य योजना जिले के विकास की आधारशिला

– जनप्रतिनिधियों के विधानसभावार दिए गए प्रस्ताव पर हुई चर्चा
–  बैठक में भाग लेते जनप्रतिनिधि व डीएम।
फतेहपुर। जनपद की वर्ष 2026-2027 की वार्षिक कार्य योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न मदों से कराए जाने वाले कार्यों, जैसे नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सेतु निर्माण, धर्मार्थ कार्य, संपर्क मार्ग एवं निरीक्षण भवन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कार्यों के निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों द्वारा विधानसभावार दिए गए प्रस्तावों पर आवश्यकतानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावों को वरीयता में रखा जाए। उन्होंने कहा कि तैयार की जा रही यह वार्षिक कार्य योजना जनपद के समग्र विकास की आधारशिला है। क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का स्थलीय भ्रमण कर गहन परीक्षण किया जाए तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किए जाएं, ताकि जनपद के विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर सांसद नरेश उत्तम, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व संध्या पर मनाई भामाशाह की 479 वीं जयंती

– वैश्य एकता परिषद की विचार गोष्ठी में आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *