Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; 8 वर्षीय नाती गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास एनएच-2 पर डंपर की टक्कर से मोपेड सवार दादा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नाती की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अमौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्वर्गीय हरि प्रसाद के 58 वर्षीय पुत्र रामलाल अपने 8 वर्षीय नाती मयंक पुत्र मुलायम सिंह के साथ मोपेड से शहर आ रहे थे। तभी भिटौरा बाईपास के पास एनएच-2 पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दादा और नाती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मयंक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *