Breaking News

गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग बनने पर क्षेत्र में उत्साह, हनुमान मंदिर में 24 घंटे का रामायण पाठ शुरू

फतेहपुर। गाजीपुर-विजयीपुर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की खुशी में रविवार को गाजीपुर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में 24 घंटे के अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। सड़क संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गाजीपुर-विजयीपुर सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय तक सड़क सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन, अनशन और जनसहयोग के माध्यम से संघर्ष किया गया। आखिरकार सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संघर्ष से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसी सफलता के उपलक्ष्य में समिति ने प्रभु श्रीराम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया।

रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ सोमवार सुबह 11 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रवण तिवारी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित और समिति के प्रवक्ता देव त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन में विकास सिंह राठौर, किशन गुप्ता, पिंटू सिंह, राहुल शुक्ला और अभिषेक सिंह चौहान सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

About NW-Editor

Check Also

खागा में खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच, 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

खागा, फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर योजना के अंतर्गत संचालित सभी 20 विद्यालयों का क्रीड़ा महोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *