Breaking News

फतेहपुर में सपा छात्र सभा का विस्तार, अभिषेक पासवान समेत चार नेताओं को मिली संगठन की कमान

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशों तथा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और सुशील जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा के आदेश के क्रम में जनपद में संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए हैं।

इसी क्रम में जिले के शाह निवासी अभिषेक पासवान और बृजेंद्र कुमार को समाजवादी छात्र सभा का वरिष्ठ महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, करमचंदपुर सांडा निवासी एहतेशाम खान और जलील अहमद को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व को पूरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, निष्ठा और बेहतर संगठनात्मक क्षमता के बल पर जिले में छात्र सभा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएंगे। साथ ही वे पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को छात्र-नौजवानों के बीच पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस घोषणा के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सफाई कर्मचारियों के हक की उठी आवाज, पीएफ और वेतन पर्ची समेत कई मांगों पर हुई चर्चा

फतेहपुर। सफाई कर्मचारी गरिमा फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *