Breaking News

नाना की स्मृति में डॉ. अनुराग ने पेश की सेवा की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

फतेहपुर। प्रसिद्ध आध्यात्मिक विचारक एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119वीं जयंती रविवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच जयंती समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने पुनर्वास केंद्र में मौजूद सभी दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव उनके नाना थे। वे एक योग्य एवं सेवाभावी होम्योपैथिक चिकित्सक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक विचारधारा के व्यक्ति थे। उनका पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। वे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार करते थे और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

उन्होंने बताया कि डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद, आर्य समाज, रामलीला कमेटी सहित जनपद के कई विद्यालयों में प्रबंधक एवं सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और समाज को अपनी सेवाएं दीं।

डॉ. अनुराग ने कहा कि नाना के व्यक्तित्व और सेवाभाव से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी समाजसेवा का संकल्प लिया है। उनके आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास लगातार जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में मनीष कुमार, अभिनव श्रीवास्तव और चैतन्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्वगणना और जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन ने कसी कमर,गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान; 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना

न्यूज़ वाणी ब्यूरो पैलानी,बांदा। आगामी स्वगणना और जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए पैलानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *