Breaking News

फतेहपुर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, 2 जनवरी से शुरू होगी अमर शहीद प्रीमियर लीग

फतेहपुर। अमर शहीदों की स्मृति और सम्मान में स्थापित खेल एवं सामाजिक संस्था ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) की जिला इकाई की मासिक बैठक में खेल और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अमर शहीद प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण के आयोजन को अंतिम रूप देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को खेल और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में प्रत्येक माह बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की कार्ययोजना भी बनाई गई। क्रिकेट में अमर शहीद प्रीमियर लीग, टैलेंट सर्च प्रीमियर लीग, उत्तर प्रदेश एजुकेशन प्रीमियर लीग और जीवाईसीयू लीग के आयोजन के साथ फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिताओं को भी बढ़ावा देने पर सहमति बनी।

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली अमर शहीद प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण का आयोजन 2 जनवरी 2027 को प्रस्तावित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित प्रायोजकों और टीम मालिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ इसे भव्य स्वरूप देने की योजना पर भी चर्चा हुई।

बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. अंकित सिंह, जिला महासचिव कंचन धर्मकांति, जिला प्रवक्ता आसिया फारुखी, तृप्ति सेठ, जिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रभारी वंदना सिंह, खेल प्रभारी आशुतोष कुमार, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं व्यवस्थापक अतुल कुमार, जतिन, शिक्षक विनय सिंह और अमित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

नाना की स्मृति में डॉ. अनुराग ने पेश की सेवा की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

फतेहपुर। प्रसिद्ध आध्यात्मिक विचारक एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119वीं जयंती रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *