Breaking News

फतेहपुर में डिजिटल सुरक्षा की पाठशाला, महिलाओं और युवाओं को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

फतेहपुर। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत नगांव, सूआ और तेलियानी में 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय डिजिटल साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं, युवतियों और युवाओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक नवीन श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ओटीपी ठगी, फर्जी लिंक, लॉटरी का लालच, फेसबुक और व्हाट्सएप हैकिंग तथा फर्जी फोटो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, क्योंकि बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगता। अनजान लिंक पर क्लिक करने और फर्जी कॉल के झांसे में आने से बचें। अपने मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मजबूत रखें तथा टू-स्टेप वेरिफिकेशन की सुविधा अवश्य चालू करें।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा फोन हमारी जिम्मेदारी है और उसकी सुरक्षा करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सतर्कता हमें बड़े साइबर नुकसान से बचा सकती है।

कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक रूबीना, पीसी तूबा अकील, मोबिलाइजर अल्तशा परवीन, सलाहुद्दीन एवं राबिया ने भी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उनके सवालों के जवाब देकर साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए।

About NW-Editor

Check Also

नाना की स्मृति में डॉ. अनुराग ने पेश की सेवा की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

फतेहपुर। प्रसिद्ध आध्यात्मिक विचारक एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119वीं जयंती रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *