Breaking News

लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए एम्बिशन स्कूल के विद्यार्थी, शैक्षणिक यात्रा से बढ़ाया ज्ञान

फतेहपुर। एम्बिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लखनऊ के ऐतिहासिक स्थल बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया, लखनऊ चिड़ियाघर (जू) तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल (अंबेडकर पार्क) का भ्रमण किया।

भूलभुलैया में बच्चों ने ऐतिहासिक वास्तुकला और उसकी अद्भुत बनावट को करीब से देखा। वहीं, चिड़ियाघर में विभिन्न वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा अंबेडकर पार्क में विद्यार्थियों ने भव्य स्थापत्य कला और ऐतिहासिक स्मारकों को देखा।

इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं ऐतिहासिक जानकारी प्रदान करना तथा उनके ज्ञान, जिज्ञासा और अनुभवों का विस्तार करना था।

विद्यालय के चेयरमैन दिलशाद अहमद ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को देखकर, समझकर और अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव साबित हुई।

About NW-Editor

Check Also

नाना की स्मृति में डॉ. अनुराग ने पेश की सेवा की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

फतेहपुर। प्रसिद्ध आध्यात्मिक विचारक एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119वीं जयंती रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *