फतेहपुर। थरियांव क्षेत्र के धर्मदासपुर स्थित सिद्धपीठ मां शीतला धाम मंदिर को रविवार को विकास की एक नई सौगात मिली। विधायक निधि से 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी और सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि सिद्धपीठ मां शीतला धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण जनपद के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है। धार्मिक स्थलों का विकास और जीर्णोद्धार केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को भी मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और धार्मिक स्थलों की भव्यता भी बढ़ती है। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में क्षेत्र की माताओं-बहनों और बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे उन्हें पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम करने के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विधायक ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से जुड़ी रहें।
कार्यक्रम में विधायक उषा मौर्या, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, जालिम सिंह एडवोकेट, बच्चा सिंह, दयालु गुप्ता, समरजीत सिंह, विपिन यादव, बीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी, रामतीर्थ परमहंस, देवेंद्र लोधी, शनि लोधी, मनोज लोधी, चौधरी मंजर यार, विनय तिवारी, मो. आरिफ गुड्डा, राजेंद्र त्रिवेदी, शिवाकांत तिवारी, मणिप्रकाश दुबे एडवोकेट, बलिराज उमराव एडवोकेट, अरुण यादव, रविंद्र यादव एडवोकेट, मुलायम यादव एडवोकेट, शाबिर अहमद एडवोकेट, सऊद अहमद, अनूप यादव, रत्नेश रत्ना पासवान, नरेश कोरी, अमित मौर्य, सिद्धार्थ कोरी, कपिल यादव, आनंद लोधी और लाल बहादुर लोधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
